शेखपुरा डीएम ने कदाचार में लिप्त 07 परीक्षार्थियों को किया निष्कासित, स्टेटिक मजिस्ट्रेट पर भी हुई कार्रवाई - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

बुधवार, 19 फ़रवरी 2025

शेखपुरा डीएम ने कदाचार में लिप्त 07 परीक्षार्थियों को किया निष्कासित, स्टेटिक मजिस्ट्रेट पर भी हुई कार्रवाई

शेखपुरा डीएम ने कदाचार में लिप्त 07 परीक्षार्थियों को किया निष्कासित, स्टेटिक मजिस्ट्रेट पर भी हुई कार्रवाई
शेखपुरा (ललन कुमार)। आज बुधवार को मैट्रिक की परीक्षा के तीसरे दिन गणेश रक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। प्रथम पाली में 5820 परीक्षार्थियों में से 5731 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 89 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। आज डीएम आरिफ अहसन एवं एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से जिला के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का जायज़ा लिया । इस क्रम में उन्होंने एस0ए0डी0एन0 परीक्षा केंद्र पहुंचकर कदाचार कर रहे सात परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया । इसके साथ ही वहां प्रतिनियुक्त किए गए स्टेटिक मजिस्ट्रेट के विरुद्ध भी स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया । उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर कदाचारमुक्त परीक्षा सम्पन्न किया जाएगा । इसे सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें