शेखपुरा : डीएम में जिला कोषागार का किया औचक निरीक्षण
शेखपुरा (ललन कुमार)। आज बुधवार को डीएम आरिफ अहसन द्वारा जिला कोषागार कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कोषागार कार्यालय में विभिन्न कार्यों का उन्होंने गहन जांच पड़ताल किया। निरीक्षण के क्रम पेंशन से संबंधित पंजीयों का निरीक्षण किया गया। साथ ही महालेखाकार कार्यालय बिहार पटना द्वारा पूर्व में किये गये निरीक्षण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं के संबंध में अनुपालन का कंडिकावार निरीक्षण किया गया।
बिहार सरकार द्वारा सी॰एफ॰एम॰एस॰ 2.0 के लागू होने के पश्चात् उसी मानक के अनुरूप अतिरिक्त कम्प्यूटर सेट हेतु पत्राचार करने का निदेश दिया गया। उनके द्वारा अन्य लेखा पत्रों की भी जाॅच की गई। साथ ही कोषागार कार्यालय में अतिरिक्त सी॰सी॰टी॰वी॰कैमरा लगाने का निदेश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने सभी विपत्रों पर विभिन्न कार्यालयों द्वारा की गई कटौती के संबंध में वित विभाग के दिशा-निदेशों का पालन अनिवार्य रूप से करने का निदेश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने वर्तमान में माध्यमिक परीक्षा 2025 को लेकर कोषागार से प्रश्न पत्र की समय से निकासी कर विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने का निर्देश भी दिया ।
इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी, सहायक कोषागार पदाधिकारी सहित सभी कर्मी उपस्थित थें।
बुधवार, 19 फ़रवरी 2025
शेखपुरा : डीएम में जिला कोषागार का किया औचक निरीक्षण
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
Skp7news एक निडर,निष्पक्ष,पारदर्शी और बेबाक खबर प्रसारित करता है। इसकी हर खबर जांच -परखी रहती है।जिस पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी संज्ञान भी लेते हैं। यह न्यूज पोर्टल विभिन्न मीडिया संस्थान से जुड़े एक पत्रकारों के टीम के द्वारा चलाई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें