शेखपुरा: मंडल कारा शेखपुरा के कैदियों के बीच दिया गया प्रशिक्षण, एडीएम ने किया प्रमाण पत्र वितरण - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

सोमवार, 24 फ़रवरी 2025

शेखपुरा: मंडल कारा शेखपुरा के कैदियों के बीच दिया गया प्रशिक्षण, एडीएम ने किया प्रमाण पत्र वितरण

शेखपुरा: मंडल कारा शेखपुरा के कैदियों के बीच दिया गया प्रशिक्षण, एडीएम ने किया प्रमाण पत्र वितरण
शेखपुरा (ललन कुमार)। आज सोमवार को शेखपुरा के मंडल कारा में कैदियों को बिहार राज्य खादी ग्रामोउद्योग बोर्ड, पटना द्वारा सम्पोषित लखीसराय जिला के दिव्यज्योति दर्पण फाउन्डेशन हलसी द्वारा 04 जनवरी 2025 से 02 फरवरी 2025 तक आयोजित अगरबती एवं डिटर्जेंट पाउडर निर्माण प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के उपरान्त प्रशिक्षण प्राप्त बंदियों के बीच एडीएम द्वारा प्रमाण-पत्र वितरण किया गया। मौके पर एडीएम ने कहा कि इससे पूर्व भी मंडल कारा में कैदियों के जीवन में सुधार लाने के लिए कई तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कराया गया है । इसका मुख्य उद्देश्य है कि कैदी जेल से जब अपनी सजा की अवधि पूर्ण करके बाहर जाएं तो वे एक सम्मानजनक जीवन जी सके । आगे भी इस तरह के कई कार्यक्रम का आयोजन कराया जाएगा । इस अवसर पर उन्होंने मंडल कारा के जेल अधीक्षक लाल बाबू सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके आने के बाद जेल में इस तरह के कई कार्यक्रम नियमित रूप से कराया जा रहा है ,जो अपने आप में एक प्रशंसनीय कार्य है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें