शेखपुरा: उत्पाद विभाग के दो अवर निरीक्षक पद के दुरुपयोग के आरोप में हुए निलंबित - Skp7news today

Skp7news today

Skp7news today एक निडर,निष्पक्ष, विश्वसनीय और पारदर्शी खबर

Breaking

शनिवार, 1 मार्च 2025

शेखपुरा: उत्पाद विभाग के दो अवर निरीक्षक पद के दुरुपयोग के आरोप में हुए निलंबित

शेखपुरा: उत्पाद विभाग के दो अवर निरीक्षक पद के दुरुपयोग के आरोप में हुए निलंबित
शेखपुरा (ललन कुमार)। बिहार सरकार के मद्य निषेध,उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने बड़ी करवाई करते हुए शेखपुरा जिला में पदस्थापित दो अवर निरीक्षक को पद के दुरुपयोग के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है । यह कार्रवाई श्री निवास पटेल एवं सिकंदर कुमार पर किया गया है । इसकी जानकारी डीपीआरओ सौरभ भारती ने दी। दोनों अवर निरीक्षकों पर विभाग के द्वारा यह कार्रवाई अपने पद का दुरुप्रयोग करने पर किया गया है। पूरे बिहार में शराबबंदी लागू है। अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी के दौरान 02 को गिरफ्तार किया गया था। जबकि अन्य आरोपियों को दोनों अवर निरीक्षकों के द्वारा छोड़ दिया गया था। इसी घटना को लेकर उत्पाद विभाग ने इस कार्रवाई को किया है। बताते चले कि 23 फरवरी 2025 को शेखपुरा के त्रिमुहानी स्थित अशोका होटल में की गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें